नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महिलाओं और बाल अपराधों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दर्शाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रायवाला पुलिस ने बिहार से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घटना दिनांक 08 मार्च 2025 की है, जब वादी, निवासी ठाकुरपुर (स्थायी पता जिला बिजनौर), ने थाना रायवाला में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर 10 मार्च 2025 को थाना रायवाला में मु0अ0सं0- 45/25, धारा 137(2) भा0द0सं0 के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित कर नाबालिग की बरामदगी के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तथा सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से अहम सुराग जुटाए। इसी दौरान जानकारी मिली कि नाबालिग को बिहार निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। इस सूचना पर पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया।

लगातार 10 दिनों तक बिहार के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच और प्रयासों के बाद पुलिस ने पश्चिमी चंपारण, बिहार से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, उसे भगाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles