भू-माफियाओं पर एसएसपी देहरादून का शिकंजा, भूमि धोखाधड़ी में लिप्त गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

भू-माफियाओं पर एसएसपी देहरादून का शिकंजा, भूमि धोखाधड़ी में लिप्त गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। जनपद में भूमि से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने एक लंबे समय से भूमि धोखाधड़ी में लिप्त गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इनमें से गैंग लीडर नीरज शर्मा सहित तीन अभियुक्तों—आशु शर्मा और कु0 ज्योति पंवार—को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्तों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में जमीन से संबंधित धोखाधड़ी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। रायपुर पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 144/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एसएसपी देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए, जिनके अनुपालन में थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 12 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर रायपुर क्षेत्र से गैंग लीडर नीरज शर्मा सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. नीरज शर्मा – गैंग लीडर,
  2. श्रीमती आशु शर्मा – गैंग सदस्य,
  3. कु0 ज्योति पंवार – गैंग सदस्य।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी काफी विस्तृत है: नीरज शर्मा, आशु शर्मा और ज्योति पंवार के खिलाफ रायपुर, प्रेमनगर, कैंट सहित विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं जिनमें 420, 406, 120बी, 504, 506 जैसे आरोप शामिल हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम: चौकी प्रभारी बालावाला उपनिरीक्षक संजय रावत, महिला उपनिरीक्षक रजनी चमोली, कांस्टेबल सुनील कुमार, कृष्णा परिहार और महिला कांस्टेबल अंजू ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

देवभूमि खबर

Related articles