HTML tutorial
HTML tutorial

परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने पर वसूला 4 करोड़ का जुर्माना

Spread the love

देहरादून। राजधानी में ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने लगातार अभियान छेड़ रखा है। बावजूद इसके लोगों ट्रैफिक नियमों को धता बता रहे है। इस बात की तस्दीक आरटीओ विभाग के आंकड़ें कर रहे हैं। विभाग ने पिछले साल के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2018-19 में नियम तोड़ने वाले चालकों से करीब दोगुना जुर्माना वसूला है। आरटीओ विभाग हुआ सख्त.बता दें कि पिछले महीने 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2018-2019 समाप्त हो चुका है। ऐसे में इस वित्तीय वर्ष में देहरादून आरटीओ विभाग की ओर से की गई कार्रवाई का जो आंकड़ा सामने आया है, वो काफी चैकाने वाला है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में देहरादून आरटीओ विभाग ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से लगभग 2 करोड़ का जुर्माना वसूला था. वहीं, वित्तीय वर्ष 2018-19 में आरटीओ विभाग ने लगभग 4 करोड़ का जुर्माना वसूला है। जोकि पिछले वित्तीय वर्ष में वसूली गई जुर्माना राशि का दोगुना है। वित्तीय वर्ष 2018-2019 में आरटीओ देहरादून की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ देहरादून अरविंद पांडेय ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष विभाग की ओर से 10 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया हैं। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले 1258 वाहन सीज भी किए गए हैं। साथ ही 6000 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जिससे विभाग ने लगभग 4 करोड़ जुर्माना राशि वसूली है।

देवभूमि खबर

Related articles