उत्तराखंड खाद्य संरक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, नौ अभिहित अधिकारियों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत विभाग में तैनात कुल नौ अभिहित अधिकारियों का तबादला किया गया है।
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें, ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।
तबादलों की सूची इस प्रकार है:
- पी.सी. जोशी – अल्मोड़ा से पौड़ी
- अमिताभ जोशी – चमोली से बागेश्वर
- ललित मोहन पांडे – बागेश्वर से उधम सिंह नगर
- प्रकाश चंद्र फुलारा – उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा
- संजय कुमार – नैनीताल से हरिद्वार
- मनोज कुमार सिंह – रुद्रप्रयाग से चमोली
- अजब सिंह रावत – पौड़ी से रुद्रप्रयाग
- महिमा आनंद जोशी – हरिद्वार से नैनीताल
- पवन कुमार – जसपुर (उधम सिंह नगर) से भगवानपुर (हरिद्वार), अतिरिक्त प्रभार सहित
आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि यह फेरबदल प्रदेश में खाद्य सुरक्षा की पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक था। इससे अधिकारियों की कार्यक्षमता का बेहतर उपयोग होगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा।

