स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निदेशक से लेकर कई वरिष्ठ डॉक्टरों के तबादले

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निदेशक से लेकर कई वरिष्ठ डॉक्टरों के तबादले
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में सोमवार को एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत निदेशक स्तर से लेकर कई वरिष्ठ चिकित्सकों और जिला चिकित्साधिकारियों (JD) के बंपर तबादले किए गए हैं। यह फेरबदल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुचारू, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संदर्भ में कहा कि अधिकारियों की नई तैनाती से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि उत्तराखंड की जनता को बेहतर, पारदर्शी और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

डॉ. कुमार ने कहा कि इस बदलाव से कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि प्रत्येक अस्पताल व चिकित्सा इकाई में नेतृत्व की स्पष्टता और जवाबदेही हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी तबादला प्राप्त अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थलों पर समयबद्ध तरीके से कार्यभार ग्रहण करें ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।

स्वास्थ्य सचिव ने विश्वास जताया कि नई तैनात टीम अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पण के साथ कार्य करते हुए जनता को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराएगी और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles