27 साल पुराना जखेट प्राथमिक विद्यालय खुद हुआ बीमार, पंचायत भवन में शिफ्ट की गई पढ़ाई

27 साल पुराना जखेट प्राथमिक विद्यालय खुद हुआ बीमार, पंचायत भवन में शिफ्ट की गई पढ़ाई
Spread the love

चमोली। गैरसैंण ब्लॉक के छोटे से गांव जखेट में वर्ष 1998 में स्थापित राजकीय प्राथमिक विद्यालय आज खुद ही बदहाली का शिकार है। 27 साल पुराने इस विद्यालय में कभी बच्चों की अच्छी-खासी संख्या हुआ करती थी, लेकिन अब यह विद्यालय खुद मरम्मत के इंतजार में बीमार पड़ा है।

ग्रामवासियों ने कई बार विद्यालय की मरम्मत के लिए शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में विद्यालय की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि भवन में पढ़ाई कराना जोखिम भरा हो गया है। विद्यालय की अध्यक्ष कल्पेश्वरी देवी ने सीकेसी सर से चर्चा कर गांव के अन्य ग्रामीणों की सहमति से निर्णय लिया है कि अब स्कूल के बच्चों को जखेट के पंचायत भवन में पढ़ाया जाएगा।

भवन की जर्जर हालत और सुविधाओं के अभाव के चलते इस विद्यालय में अब सिर्फ 15 बच्चे ही रह गए हैं। विद्यालय की अध्यक्ष परमेश्वरी देवी ने बताया कि शिक्षा के प्रति रुचि के बावजूद भवन की हालत के कारण कई ग्रामीण अपने बच्चों को दूसरे गांवों के स्कूलों में भेजने लगे हैं, जबकि कुछ परिवार पलायन भी कर चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो यह विद्यालय पूरी तरह बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles