थत्युड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सीज

थत्युड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सीज
Spread the love

टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में थत्युड़ थाना पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 16 जुलाई 2025 को शाम 5:28 बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर* कार (वाहन संख्या UK07TB-5774) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में 12 बोतल व 96 पव्वे यानी कुल 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8PM मार्का) बरामद की गई। मौके पर मौजूद आरोपी सचिन भारद्वाज पुत्र मुकेश भारद्वाज, निवासी ग्राम बासागांड, थाना मसूरी, देहरादून (उम्र 29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, हेड कांस्टेबल मुकेश सिलोड़ी, कांस्टेबल नरेश तोमर, कांस्टेबल बृजमोहन, होमगार्ड हरीश रावत शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles