गोल्डन लाइनर्स क्लब मसूरी “मेन” ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया तीज उत्सव
मसूरी।गोल्डन लायंस क्लब मसूरी मेन द्वारा तीज उत्सव का आयोजन स्थानीय सभा भवन में अध्यक्ष मनीषा गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर हरे परिधान पहनकर पारंपरिक अंदाज़ में भाग लिया।
क्लब की सचिव सरिता गोयल और कोषाध्यक्ष सुनीता गोयल ने रोली-तिलक लगाकर और घेवर खिलाकर सभी बहनों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत तीज गीतों से हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम में विभिन्न खेल, क्विज़ और टोम्बोला भी आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो दो वर्गों में विभाजित थी। 55 वर्ष से कम आयु वर्ग में जीएल पूजा गोयल और 55 वर्ष से ऊपर वर्ग में जीएल आभा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। युवा गेस्ट वर्ग में दीप्ति गोयल को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया।
तीनों तीज क्वीन को ताज और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर क्लब की पूर्व डीसीपी सदस्य उषा चौधरी, बबीता अग्रवाल, रमनजीत कौर, तथा ज़ोन चेयरपर्सन मंजू अग्रवाल सहित सभी गोल्डन लायंस बहनों और अतिथियों की उपस्थिति रही।

