जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, राहत एवं बचाव कार्य जारी

जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, राहत एवं बचाव कार्य जारी
Spread the love

रुद्रप्रयाग। जनपद की तहसील बसुकेदार अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। मलबा आने से कई क्षेत्रों में नुकसान की सूचना है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन आपदा कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रभावित गांवों में तुरंत राहत दल भेजने के आदेश दिए हैं। साथ ही NH, PWD और PMGSY की टीमें मार्ग खोलने के कार्य में जुटी हुई हैं तथा वैकल्पिक मार्गों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार –

  • स्यूर : एक मकान क्षतिग्रस्त, बोलेरो वाहन बहा।
  • बड़ेथ, बगडधार, तालजामनी : गांव के दोनों ओर गदेरे में पानी और मलबा आया।
  • किमाणा : खेती की भूमि व सड़क पर बोल्डर और मलबा।
  • अरखुण्ड : मछली तालाब व मुर्गी फार्म बहा।
  • छेनागाड़ (बाजार क्षेत्र) : बाजार में मलबा भरने व वाहन बहने की सूचना।
  • छेनागाड़ डुगर गांव : कुछ लोग गुमशुदा।
  • जौला बड़ेथ : कुछ लोग गुमशुदा।

प्रशासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें राहत व बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles