भीमताल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दर्ज मुकदमों से सम्बन्धित नामजद एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं ट्रैफिक नैनीताल श्री जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भीमताल श्री संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान थाना भीमताल पर पंजीकृत मु.अ.सं. 20/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम कमल भट्ट प्रकरण में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त पंकज दुम्का पुत्र हीराबल्लभ दुम्का निवासी खैरोलापन्त भीमताल उम्र 25 वर्ष को सलड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक गुरविन्दर कौर, कांस्टेबल नरेश परिहार एवं कांस्टेबल चालक शेर सिंह की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

