दून पुलिस का सत्यापन अभियान -94 मकान मालिकों पर कार्रवाई, ₹9.40 लाख का जुर्माना
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्धों का नियमित सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देशों के क्रम में आज 26 अक्टूबर 2025 को सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान कुल 960 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन में अनियमितता पाए जाने तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 94 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹9,40,000 का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 130 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान कर ₹32,500 का जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान 65 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कार्यवाही का विवरण:
- कुल सत्यापन: 960
- 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान: 94
- कुल जुर्माना (83 पुलिस एक्ट): ₹9,40,000
- थाने पर लाए गए संदिग्ध व्यक्ति: 65
- 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान: 130
- कुल जुर्माना (81 पुलिस एक्ट): ₹32,500

