गांधी पार्क में कैंटीन निर्माण कार्य रुका — नगर आयुक्त के हस्तक्षेप से सैर करने वालों ने जताया आभार

Spread the love

देहरादून। नगर निगम देहरादून की नगर आयुक्त महोदया के हस्तक्षेप से गांधी पार्क में प्रस्तावित कैंटीन निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। इस निर्णय से गांधी पार्क के दैनिक सैर करने वाले नागरिकों ने राहत की सांस ली और नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

सैर करने वालों का कहना है कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वायदे के अनुसार कैंटीन निर्माण कार्य बंद करवा दिया तथा जिस पेदल पथ को क्षति पहुंचाई जा रही थी, उसकी मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित नागरिकों ने नगर आयुक्त से बच्चा पार्क में प्रवेश शुल्क समाप्त करने, बच्चा पार्क के सामने टूटे झूलों को बदलकर नए झूले लगाने, पार्क की सुरक्षा के लिए कम से कम चार गार्डों की नियुक्ति करने, उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा चूहों द्वारा पौधों व पेड़ों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

इस दौरान जगमोहन मेंदीरत्ता, नरेश चंडोक, संदीप मल्होत्रा, अशोक अग्रवाल, मेहशी नरूला, डी.एस. रावत, शक्ति मोहन यादव, निर्मला बिष्ट, राघवेंद्र, फ्लोरेंस पांधी, आशीष गर्ग, जितेंद्र अंथवाल, मोंटी कोहली, हिमांशु अरोड़ा, जया सिंह और नवीन सड़ाना सहित कई लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles