नवागंतुक एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात सुधार होंगे प्राथमिक लक्ष्य

नवागंतुक एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात सुधार होंगे प्राथमिक लक्ष्य
Spread the love

नैनीताल नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद में आगमन के पश्चात नैनीताल पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया और शाखा प्रभारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा पूर्ण मनोयोग से शाखा संबंधित कार्यों और दायित्वों का सफलतापूर्वक संपादन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जिलाधिकारी नैनीताल से उनके नैनीताल स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और जनपद की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आगामी वीवीआईपी भ्रमण के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की।

इसके बाद नैनीताल पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनता के हित में कार्य करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, वहीं नशे के तस्करों और उनके नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना भी है।

एसएसपी ने कहा कि नशे के तस्करों पर कार्यवाही के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। ड्रग्स, साईबर ठगी और महिला सुरक्षा आज की बड़ी चुनौतियाँ हैं, जिनसे निपटने के लिए नैनीताल पुलिस हर स्तर पर तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि साईबर ठगों के खिलाफ सघन कार्रवाई की जाएगी और जागरूकता अभियान चलाकर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles