STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्यवाही—करीब 8 लाख की अफीम के साथ कोतवाली गदरपुर क्षेत्र से एक नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून।उत्तराखंड में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत लगातार चल रही कार्रवाई के क्रम में एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली गदरपुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर के दिशा-निर्देशन में सीओ श्री परवेज अली की देखरेख तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट श्री पावन स्वरुप के नेतृत्व में की गई। टीम ने नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह अफीम उत्तर प्रदेश के नबाबगंज से लाया था और इसे गदरपुर क्षेत्र में बेचने जा रहा था।
एसटीएफ को पूछताछ के दौरान अन्य कई ड्रग तस्करों के नामों की जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम भवदीप सिंह पुत्र मालकीत सिंह निवासी मकान नंबर 160, नबाबगंज थाना बिलासपुर, उत्तर प्रदेश है। बरामदगी में 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम और मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (UK 06 BL 3958) शामिल है।
एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर ने पुनः जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति ड्रग्स से संबंधित जानकारी देना चाहता है, वह सीधे एसटीएफ से संपर्क कर सकता है।
संपर्क नंबर—0135-2656202, 9412029536। एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

