जिलाधिकारी और एसएसपी नैनीताल ने युवाओं, स्थानीय नागरिकों व पुलिस जवानों को दिलाई राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
देहरादून।लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने हेतु आज 31 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के मार्गदर्शन में एसएसपी नैनीताल ने स्वयं हल्द्वानी व नैनीताल में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” में प्रतिभाग किया और उपस्थित युवाओं व पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने लौहपुरुष सरदार पटेल के देश की एकता के लिए किए गए योगदान का स्मरण कराया।
हल्द्वानी कोतवाली से एम.बी.पी.जी. कॉलेज तक “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एसएसपी नैनीताल ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में बिड़ला स्कूल, सिंथिया स्कूल, मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी के स्टाफ, थाना हल्द्वानी और फायर सर्विस के अधिकारी/कर्मचारी सहित कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एडीएम विवेक राय, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसडीएम राहुल शाह, सीओ नितिन लोहनी, सीएफओ गौरव किरार, प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, निरीक्षक यातायात महेश चंद्रा, थानाध्यक्ष सुशील जोशी व दिनेश जोशी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
तल्लीताल से कोतवाली मल्लीताल तक आयोजित “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल तल्लीताल-मल्लीताल, नाव चालक समिति, सेंट मेरी, सेंट जोसफ, ऑल सेंट्स, लॉन्गव्यू, बिशप, पी.एम.एस.आर.आई. कॉलेज तल्लीताल स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा पुलिस लाइन व फायर सर्विस कर्मियों सहित कुल 472 लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ नैनीताल अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत, थानाध्यक्ष मनोज नयाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
भवाली में कैंची मार्ग पर आयोजित दौड़ में व्यापार मंडल, थाना भवाली व फायर सर्विस के कर्मियों सहित कुल 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई।
इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य सभी थाना क्षेत्रों में भी “रन फॉर यूनिटी” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल, आरपीएफ, हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन अकादमी तथा 64 स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित कुल 2672 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रमों के दौरान सभी स्थानों पर एम्बुलेंस एवं मेडिकल सहायता टीम भी तैनात रही।
