राष्ट्रीय एकता दिवस” पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस” पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ
Spread the love

देहरादून।देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर आज पुलिस लाइन, देहरादून में एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

डीजीपी श्री दीपम सेठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता के बल पर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके जीवन से हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और एकजुटता की प्रेरणा मिलती है, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन और कार्य में आत्मसात करना चाहिए।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश की शांति, सुरक्षा और जनता की सेवा के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करें तथा अपने आचरण और सेवा से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।

देवभूमि खबर

Related articles