क्रिसमस एवं 31st सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस सतर्क — सीओ नैनीताल ने होटल एसोसिएशन के साथ बैठक, शैलानियों के स्वागत और सुरक्षा पर दिए निर्देश

क्रिसमस एवं 31st सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस सतर्क — सीओ नैनीताल ने होटल एसोसिएशन के साथ बैठक, शैलानियों के स्वागत और सुरक्षा पर दिए निर्देश
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में क्रिसमस एवं 31st को देखते हुए पर्यटक सीजन की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। सीओ रविकांत सेमवाल ने क्रिसमस तथा 31st नजदीक आने को देखते हुए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन सीजन के दौरान अपेक्षित जिम्मेदारियों और सतर्कता पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीओ ने निर्देश दिया कि नैनीताल पहुंचने वाले शैलानियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, वाहन और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि भीड़ भाड़ के दौरान पर्यटकों को असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने होटल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके परिसर में शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन प्रतिबंधित रहेगा तथा अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित न किया जाए।

गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत सहित होटल रेडिसन, नैनी रिट्रीट, शेरवानी, विक्रम विंटेज, स्विस कॉटेज, ला निवास, सीजन, क्लासिक आदि होटल एवं रिसॉर्ट्स के प्रबंधक मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles