देहरादून फुटबॉल एकेडमी का 15वां शीतकालीन कैंप सफलतापूर्वक संपन्न– हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत

देहरादून फुटबॉल एकेडमी का 15वां शीतकालीन कैंप सफलतापूर्वक संपन्न– हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत
Spread the love

देहरादून। देहरादून फुटबॉल एकेडमी (डीएफए) द्वारा आयोजित 15वां शीतकालीन (विंटर) कैंप 26 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक गूलर घाटी रोड, भागीरथी इंक्लेव स्थित डीएफए फुटबॉल ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में 4 से 21 वर्ष आयु वर्ग के 55 बालक व बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को प्रतिदिन सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक दो घंटे उच्च स्तरीय फुटबॉल प्रशिक्षण दिया गया।

डीएफए के हेड कोच, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, रेफरी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एकेडमी विगत 15 वर्षों से नियमित रूप से विंटर और समर कैंप आयोजित कर रही है तथा वर्ष 1998 से लगातार उत्तराखंड में खिलाड़ियों, कोचों और रेफरियों को प्रशिक्षण दे रही है। इसी का परिणाम है कि डीएफए से प्रशिक्षित अनेक खिलाड़ी, कोच और रेफरी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। अब तक एकेडमी को देशभर से 85 से अधिक राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

कैंप के दौरान खिलाड़ियों को अनुशासन, फिटनेस, एकता, खेल कौशल के साथ-साथ हेडवर्क, चेस्टवर्क, फुटवर्क, विभिन्न पोजीशन, फीफा लॉ ऑफ द गेम्स, सही डाइट, नशे व फास्ट फूड से दूरी, मोबाइल के सीमित उपयोग, माता-पिता व बड़ों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों की भी शिक्षा दी गई।


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा के अधिकारी व पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी विनेश राणा, समाजसेवी व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल रावत सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बेस्ट खिलाड़ी अवार्ड अंडर-12 में आरोग्य, अंडर-15 में अभिज्ञान बडोनी, अंडर-17 में अमर फर्शेवान और अंडर-20 में मोहम्मद अयान को दिया गया।

डॉ. रावत ने जानकारी दी कि डीएफए के चार खिलाड़ी ‘खेलो इंडिया फुटबॉल’ के फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए हैं, जो 20 जनवरी को मुंबई के कोपरेज स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

देवभूमि खबर

Related articles