यूपी दिवस समारोह में अमित शाह बोले—2047 तक विकसित भारत का इंजन बनेगा उत्तर प्रदेश

लखनऊ। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ योजना और सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया। साथ ही CM YUVA में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों को सम्मानित किया गया और उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26 प्रदान किए गए।
श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश के विकास का इंजन बन चुका है। उन्होंने बताया कि CM YUVA के तहत युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण, ODOP योजना से रोजगार और सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
