36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत Blinkit डिलीवरी बॉय को यातायात नियमों का पाठ

36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत Blinkit डिलीवरी बॉय को यातायात नियमों का पाठ
Spread the love

देहरादून। 36वें सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज यातायात पुलिस द्वारा चूना भट्टा स्थित Blinkit ऑफिस, देहरादून में Blinkit डिलीवरी बॉय के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिलीवरी बॉय को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर Blinkit के मैनेजर परवेज सहित लगभग 50 Blinkit डिलीवरी बॉय उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक श्री ललित मोहन सिंह बोरा एवं अपर उपनिरीक्षक आस मोहम्मद द्वारा डिलीवरी बॉय को यातायात नियमों, सड़क संकेतों का पालन करने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस द्वारा सभी से सुरक्षित वाहन संचालन करने, हेलमेट पहनने और नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की गई।

देवभूमि खबर

Related articles