उत्तराखंड में BLO Outreach अभियान के तहत 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण 1 फरवरी से शुरू होगा दूसरा चरण, युवा और महिला मतदाताओं पर रहेगा विशेष फोकस

Spread the love

देहरादून।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड राज्य में Pre-SIR गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशन में BLO Outreach अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पहुंच, समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के प्रथम चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण कर ली गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में BLO, ERO सहित पूरी चुनावी मशीनरी ने उत्साहपूर्वक कार्य करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने बताया कि BLO Outreach अभियान का दूसरा चरण 1 फरवरी से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें युवा एवं महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस रहेगा। यह चरण 15 फरवरी 2026 तक संपादित किया जाएगा।
डॉ. जोगदंडे ने बताया कि Pre-SIR फेज के अंतर्गत प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से अपील की कि वे इस अभियान में अपने संबंधित BLO को सहयोग प्रदान करें।

मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट के माध्यम से मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, स्वयं अथवा पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्ला एवं क्षेत्र के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा उपलब्ध है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से Booth Level Agents (BLA) नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था। वर्तमान में प्रदेश में 12,070 BLA की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने राजनीतिक दलों से शतप्रतिशत BLA नियुक्त करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में 3.50 लाख करोड़ की 42 केंद्रीय परियोजनाओं की निगरानी, प्रगति पोर्टल से विकास को मिली गति: मुख्यमंत्री धामी

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भारत सरकार, देहरादून द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में संचालित विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं की प्रगति और निगरानी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी। […]