हरिद्वार में 4 उपनिरीक्षकों के तबादले, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश

हरिद्वार में 4 उपनिरीक्षकों के तबादले, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश
Spread the love

हरिद्वार। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सभी को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर नई तैनाती दी गई है।
आदेश के मुताबिक उ0नि0 मनोज गैरोला को व0उ0नि0 कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर व0उ0नि0 कोतवाली मंगलौर भेजा गया है। उ0नि0 धर्मेंद्र राठी को एसओजी शाखा से व0उ0नि0 कोतवाली रुड़की में तैनाती दी गई है।
इसी प्रकार उ0नि0 अशोक सिरसवाल को कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी लंढौरा, कोतवाली मंगलौर बनाया गया है। वहीं उ0नि0 संजय पुनिया को प्रभारी चौकी काली नदी, कोतवाली भगवानपुर से प्रभारी सीआईयू रुड़की नियुक्त किया गया है।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरित कार्मिकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें और अनुपालन की सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

देवभूमि खबर

Related articles