निदेशालय में हुई अप्रिय घटना के विरोध में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद का बड़ा फैसला, 23–24 फरवरी को परीक्षा कार्य बहिष्कार

निदेशालय में हुई अप्रिय घटना के विरोध में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद का बड़ा फैसला, 23–24 फरवरी को परीक्षा कार्य बहिष्कार
Spread the love

देहरादून।उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की ओर से  आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिषद ने निदेशालय में हुई अप्रिय घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके विरोध में चरणबद्ध कार्यक्रम घोषित किया है।

जारी पत्र के अनुसार, 23 व 24 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली परिषदीय परीक्षाओं के दौरान ब्लॉक कार्यालयों (विद्यालय स्तर पर) में समस्त प्रकार के कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विरोध स्वरूप लिया गया है।

इसके अतिरिक्त, सभी प्रधानाचार्यों से आह्वान किया गया है कि वे 23 फरवरी 2026 को अपने समयानुसार निदेशालय पहुंचकर आंदोलन के समर्थन में उपस्थिति दर्ज कराएं।

परिषद पदाधिकारियों ने कहा है कि जब तक संबंधित प्रकरण पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा तथा सभी से प्रस्तावों का अनिवार्य रूप से पालन करने का अनुरोध किया गया

देवभूमि खबर

Related articles