लाल सूटकेस की उलझन सुलझी, सोमेश्वर पुलिस ने आभूषण सहित बरामद कर लौटाया सामानन्यूज:

Spread the love

सोमेश्वर। 6 मार्क की शाम एक महिला ने कोतवाली सोमेश्वर पहुंचकर सूचना दी कि उसका छोटा भाई राजेंद्र सिंह सोने के आभूषण लाल रंग के सूटकेस में रखकर केमू बस से सोमेश्वर से गरुड़ (बागेश्वर) की ओर जा रहा था। यात्रा के दौरान मनान क्षेत्र में एक यात्री बस से उतरा, जिसके पास भी लाल रंग का सूटकेस था। इसी दौरान दोनों सूटकेस आपस में बदल गए और उक्त व्यक्ति गलती से राजेंद्र सिंह का सूटकेस लेकर चला गया, जबकि अपना सूटकेस बस में ही छोड़ गया। गरुड़ पहुंचने पर राजेंद्र सिंह को सूटकेस बदलने की जानकारी हुई।

सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश मय पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनान क्षेत्र में सूटकेस की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और खोजबीन के बाद 09 मार्च 2026 को ग्राम मैगड़ी, पोस्ट पोखरी से उक्त सूटकेस पूरे सामान और आभूषण सहित बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद सूटकेस और उसमें रखे आभूषण महिला को सुपुर्द कर दिए, वहीं दूसरा लाल रंग का सूटकेस संबंधित व्यक्ति को वापस लौटा दिया गया।
सोमेश्वर पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की दोनों बैग स्वामियों ने प्रशंसा की।

Next Post

नवदंपति व परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, गोपेश्वर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Spread the love गोपेश्वर। नवदंपति व उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में गोपेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 09.03.2026 को वादी अनुष्का रावत पुत्री वीरेंद्र सिंह रावत निवासी गोपेश्वर द्वारा कोतवाली गोपेश्वर में लिखित तहरीर दी गई। […]