टी-स्टेट प्रेमनगर में गोकशी का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

टी-स्टेट प्रेमनगर में गोकशी का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून ।गौ-तस्करों के खिलाफ सख्ती के बीच टी-स्टेट प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहनपुर पावर हाउस के पीछे चाय बागान में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 43/2026 धारा 3/5 उत्तराखंड गऊ संतान संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना प्रेमनगर और एसओजी की दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी तथा पूर्व में संदिग्ध रहे लोगों से पूछताछ की।

पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी दोबारा गोकशी की वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में रैकी कर सकते हैं। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान चाय बागान प्रेमनगर क्षेत्र से गोकशी की घटना में शामिल आमिर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ में घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रेमनगर और एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसमें थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम, उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह, निरीक्षक मुकेश त्यागी सहित पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवभूमि खबर

Related articles