महिला कांग्रेस ने आयोजित किया भव्य सम्मान समारोह

महिला कांग्रेस ने आयोजित किया भव्य सम्मान समारोह
Spread the love

टिहरी ।महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत एवं उनकी पूरी टीम के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकासखंडों की महिला पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि यूपीए की चेयरपर्सन एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के प्रयासों के कारण देशभर की महिलाओं को विधानसभा, विधान परिषद, राज्यसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे महिलाओं का नेतृत्व और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाला एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने महिला कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मातृशक्ति तथाकथित “डबल इंजन” सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करे। उन्होंने महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार झूठे वादों और भाषणों के माध्यम से जनता को गुमराह कर रही है।

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री ममता उनियाल एवं शगुफ्ता परवीन ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रदेश महासचिव मुन्नी बिष्ट एवं नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष सीमा क्रिशाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सम्मान, अपनापन और विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, जबकि अन्य दलों में इस प्रकार का वातावरण नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले समय में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुशर्रफ अली पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल नगर पालिका सभासद नवीन सेमवाल ममता उनियाल, शगुफ्ता परवीन, मीना शाह, लक्ष्मी रावत, प्यारी देवी, हंसा रमोला, लक्ष्मी देवी , अनीता देवी, विशाल मंद्रवाल, अनीता थपलियाल, सपना रावत, गीता शर्मा, संतोष भारद्वाज आर्य, प्रीतम सिंह, सलोनी एवं ज्ञान सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles