ऊधमसिंहनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 19 महिलाएं रेस्क्यू

ऊधमसिंहनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 19 महिलाएं रेस्क्यू
Spread the love

ऊधमसिंहनगर ।पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 19 महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में गठित संयुक्त टीमों ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के साथ मिलकर 5 अप्रैल 2026 को चिन्हित स्पा सेंटरों पर दबिश दी। जांच के दौरान कई स्थानों पर स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।

कार्रवाई के तहत कुल 5 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें धारा 143 बीएनएस तथा अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। रुद्रपुर और पंतनगर में संचालित कई स्पा सेंटरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि कुछ संचालक और सहयोगी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

छापेमारी के दौरान रेस्क्यू की गई 19 महिलाओं को मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से प्रक्रिया में लिया गया है। वहीं ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो स्पा सेंटरों पर सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस एक्ट के तहत 20 हजार रुपये का चालान भी किया गया।

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और संचालन की वैधता की जांच जारी है तथा अन्य संदिग्ध केंद्रों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कड़ी कार्रवाई लगातार जारी

देवभूमि खबर

Related articles