अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, 2024 से फरार आरोपी पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, 2024 से फरार आरोपी पिथौरागढ़ से गिरफ्तार
Spread the love

अल्मोड़ा/पिथौरागढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों के तहत दन्या पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम को ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त कौशिक बनौला पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम बानठोक (भनोली), थाना धौलछीना, अल्मोड़ा, वर्ष 2024 से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था।

दन्या थाना और एसओजी की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पिथौरागढ़ स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पास हरिओम होटल से गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और निजी कार्य से पिथौरागढ़ पहुंचा था।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को ₹10,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गिरफ्तारी में थाना दन्या के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील धानिक, कांस्टेबल जगत सिंह (थाना दन्या), कांस्टेबल राकेश भट्ट एवं कांस्टेबल राजेश भट्ट (एसओजी अल्मोड़ा) शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

देवभूमि खबर

Related articles