थाना थत्यूड पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 5 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
टिहरी । नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में थत्यूड पुलिस ने 5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान 11 अप्रैल 2026 को वाहन संख्या UK-04-M-4447 स्विफ्ट कार में सवार धनवीर कुमार (28 वर्ष) निवासी दड़माली, उत्तरकाशी और विकास (33 वर्ष) निवासी सिगुड़ी, उत्तरकाशी को स्मैक की तस्करी करते हुए थाना थत्यूड क्षेत्र से पकड़ा गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है।
इस मामले में थाना थत्यूड में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

