एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरगेशन का उत्तरकाशी दौरा: चारधाम यात्रा सुरक्षा पर कड़ी समीक्षा, पुलिस को सख्त निर्देश

एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरगेशन का उत्तरकाशी दौरा: चारधाम यात्रा सुरक्षा पर कड़ी समीक्षा, पुलिस को सख्त निर्देश
Spread the love

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा 2026 की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरगेशन ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जनपद में व्यापक समीक्षा की। पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित बैठक में उन्होंने यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एडीजी ने यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने 19 अप्रैल से शुरू हो रही यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, बेहतर ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के साथ शिष्ट व्यवहार और त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एडीजी ने सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि यात्रा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए पूरे जनपद को 2 सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा के लिए लगभग 600 पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के साथ SDRF, फायर सर्विस, PAC और ATS की टीमें तैनात की गई हैं।

बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी यात्रा संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles