राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में भूगोल विभाग की प्रतियोगिताएं सम्पन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में भूगोल विभाग की प्रतियोगिताएं सम्पन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह
Spread the love

देहरादून। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में भूगोल विभाग द्वारा 17 अप्रैल 2026 को विभागीय परिषद के अंतर्गत तात्कालिक भाषण, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रीश कुमार के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने से उनकी प्रतिभा का विकास होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

निबंध प्रतियोगिता का विषय “पर्यावरण ह्रास में मानव की भूमिका” रहा, जिसमें बीए के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुमारी दीपा छेत्री (षष्ठम सेमेस्टर) ने प्रथम, कुमारी कशिश राघव ने द्वितीय तथा कुमारी शिवानी बडोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में समसामयिक विषयों पर छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें कुमारी दीपा छेत्री ने प्रथम, कुमारी हिमानी ने द्वितीय और कुमारी शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा भूगोल एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वर्णिका राणा ने प्रथम, कशिश राघव ने द्वितीय तथा शिवानी बडोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. ब्रीश कुमार, डॉ. संदीप कुमार एवं श्री राजमोहन सिंह रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ. दुर्गेश कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles