भीषण गर्मी के चलते नैनीताल के विद्यालयों का समय बदला, सुबह 7 से 1 बजे तक होंगे संचालित

भीषण गर्मी के चलते नैनीताल के विद्यालयों का समय बदला, सुबह 7 से 1 बजे तक होंगे संचालित
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल। भीषण गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए नैनीताल जनपद में विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे।

जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के सभी विद्यालयों (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) में यह नई समयसारिणी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी।
नई व्यवस्था के तहत प्रार्थना सभा का समय सुबह 6:45 बजे निर्धारित किया गया है। यह निर्णय महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में लिया गया है।

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि बढ़ती गर्मी के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

देवभूमि खबर

Related articles