ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक बरामदन्यूज:
हरिद्वार ।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। लिंक रोड, गांव-कस्बों और हाईवे पर विशेष चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए यह सफलता हासिल की गई।
पहले मामले में सईद अहमद निवासी कस्बा मंगलौर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 26.28 ग्राम अवैध स्मैक (लगभग 8 लाख रुपये कीमत) बरामद हुई।
वहीं दूसरे मामले में मुनीर और सलमान निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 6.52 ग्राम स्मैक (लगभग 2 लाख रुपये कीमत) बरामद की गई।
तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

