दून विश्वविद्यालय 39वीं अकादमिक परिषद की बैठक में कई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को मिली स्वीकृति

दून विश्वविद्यालय 39वीं अकादमिक परिषद की बैठक में कई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को मिली स्वीकृति
Spread the love

अकादमिक परिषद ने विवि का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कैलेंडर किया अनुमोदित

देहरादून।दून विश्वविद्यालय की अकादमी की परिषद (एकेडमिक काउंसिल) की 39वीं बैठक कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल की अध्यक्षता में ऑनलाइन मोड में संचालित हुई। बैठक के दौरान कई विभागों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान की गई।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरक्षा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुपालन में दून विश्वविद्यालय चार वर्षीय स्नातक का चौथा वर्ष पूर्ण होने जा रहा है इसलिए आगामी शैक्षणिक सत्र से एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की अकादमिक परिषद की बैठक में स्वीकृति प्राप्त हुई है।

कुलपति ने बताया कि एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेज, स्कूल आफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज, स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज, स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज, स्कूल ऑफ़ एनवायरनमेंट एंड नेचुरल रिसोर्स, डॉ नित्यानंद हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र, हिंदू अध्ययन केंद्र, थिएटर इत्यादि पाठ्यक्रम में संचालित होगा ।

शैक्षणिक परिषद की बैठक में एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कुलसचिव दुर्गेश डिमरी ने बताया कि इस सत्र से एक वर्षीय स्नातकोत्तर लाइब्रेरी साइंस का पाठ्यक्रम एवं स्कूल आफ डिजाइन एवं डॉ अंबेडकर चेयर में पी० एचडी पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त हुई है। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2026- 27 का एकेडमिक कैलेंडर भी परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया। विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की बैठक में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को आकर्षित करने के प्रस्ताव एवं योजना पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहमति प्रदान की गई।

बैठक में शिक्षाविद् प्रो यशवन्त सिंह रावत, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो एच सी पुरोहित, प्रो आर पी ममंगाई, प्रो एस एस सुथार, प्रो गजेंद्र सिंह, प्रो राजेश कुमार, प्रो आशीष कुमार, प्रो हर्ष डोभाल, प्रो चेतना पोखरियाल, प्रो नरेंद्र रावल साहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles