पांच दिन से लापता युवक का मिला गहरी खाई में शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पांच दिन से लापता युवक का मिला गहरी खाई में शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर ग्रामीण क्षेत्र जनपद अल्मोड़ा निवासी दीपक उपाध्याय 22 अप्रैल जो रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था जिसकी काफी खोजबीन की। आज नैनीताल भवाली मार्ग के टूटे पहाड़ के समीप गहरी खाई में मिला ।पुलिस ने खाई में उतरकर शव को अपनी हिरासत में ले लिया। और जांच शुरू कर दी।परिजनों ने हत्या की शंका व्यक्त की है।

सूत्रों की माने तो पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग और डॉग स्क्वाड लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बड़ी मुश्किल से पुलिस को सूचना मिली कि टूटे पहाड़ के पास नीचे खाई से दुर्गन्ध आ रही है। इस पर पुलिस दल मौके पर पहुँचा और खाई में उतरकर देखा तो दीपक उपाध्याय जो 22 अप्रैल से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। अब उसका शव मिल गया है बाकी छान बीन की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles