HTML tutorial
HTML tutorial

रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी, केदारनाथ यात्री का ₹30 हजार व दस्तावेजों से भरा बैग लौटाया

रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी, केदारनाथ यात्री का ₹30 हजार व दस्तावेजों से भरा बैग लौटाया
Spread the love

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के प्रयासों के बीच पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। सोनप्रयाग में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक श्रद्धालु का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया।

उत्तर प्रदेश के कुसवा निवासी श्रद्धालु राजा सागर अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच शटल सेवा में उनका बैग अनजाने में वाहन में छूट गया, जिसमें ₹30,000 नगद और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।

सूचना मिलते ही सोनप्रयाग पुलिस और शटल पुल पर तैनात जवानों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सभी शटल वाहनों की सघन जांच की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इसके बाद पूरा सामान श्रद्धालु को सुपुर्द कर दिया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित पाकर श्रद्धालु और उनके परिवार ने रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles