ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोपहर लगभग 1:30 बजे चंद्रेश्वर नगर में अभियुक्त गोबरी साहनी पुत्र किशोर साहनी की दुकान पर छापेमारी कर एक कट्टे में रखे 6 पव्वे रॉयल स्टैग और 22 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 5.48 लीटर पाई गई।
इसके बाद दविश टीम ने गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में लगभग 5:40 बजे श्रीमती संतोष जाटव पत्नी स्व. राजेश जाटव को 40 टेट्रा पैक माल्टा के साथ गिरफ्तार किया।
तीसरी कार्रवाई में शाम करीब 6:07 बजे टिहरी बस अड्डा स्थित दुकान पर अनिल पवार पुत्र लाखी सिंह निवासी पंढर गांव को 44 पव्वे इंपिरियल ब्लू व्हिस्की और 42 टेट्रा पैक माल्टा के साथ पकड़ा गया।
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
इस अभियान में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह, दीपा, रीना, आशीष चौहान, सोनम पवार और रेशमा सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

