पर्यटक वाहन गिरा खाई में एक की मौत दो घायल

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल भवाली मार्ग पाइंस के पास पर्यटक का वाहन खाई में गिर जाने से एक पर्यटक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य पर्यटक घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को राजकीय बी डी पांडे अस्पताल में उपचार हेतु एडविड कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के पर्यटकों का यह वाहन जिसका नाम थार बताया जा रहा है।भवाली से नैनीताल की ओर आ रहा था कि पाईंस के पास सड़क के पैराफिट तोड़ते हुए खाई में लगभग 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा चीख पुकार की आवाज सुनकर वहा से जा रहे लोगों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एस डी आर एफ व फायर ब्रिगेड के जवान मौक पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुटे । लेकिन एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कर दिया है ।मृतक व्यक्ति का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच शुरू कर दी है।परिवार के लोगों को भी सूचना भेज दी गई है

