राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने किया 17वें ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट ’’ का उद्घाटन

नैनीताल।देवभूमि खबर। शुक्रवार प्रातः राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 17वें ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 2019’’ का टी-आॅफ शाॅट खेलकर, शुभारम्भ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए गोल्फ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की बढ़ती हुई रूचि को प्रसन्नता का विषय बताया। इस वर्ष 126 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण कराया है।
राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ को बढ़ावा देने के लिए इण्डियन गोल्फ एसोसिएशन और उत्तरखण्ड गोल्फ एक साथ जुड़कर प्रयास कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के तुरंत बाद 27 मई से राष्ट्रीय सब जूनियर-जूनियर लेवल की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। गोल्फ पर्यटन को बढ़ाने के लिए भी मददगार सिद्ध हो रहा है। गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, नैनीताल सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ’’विशिष्ट पर्यटक स्थल’’ के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार होगा। राज्यपाल ने बताया कि गोल्फ मे रूचि रखने वाले स्कूली बच्चों के लिए ‘इण्टर स्कूल टूर्नामेंट’ का आयोजन किया गया, जिससे गोल्फ को प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि नैनीताल गोल्फ क्लब से प्रशिक्षित प्रतिभाएं राष्ट्रीयध्अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगी। इस बार 17वें टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से 126 गोल्फर्स नैनीताल पहुंच चुके हैं जिनमें से आज 63 गोल्फर्स खेले। देश के विभिन्न राज्यों से आये खिलाडियों को उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति और लोक कला से परिचित कराने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग द्वारा शनिवार को राजभवन में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव रमेश कुमार सुधांशु, ए.डी.सी.(पी.) गोल्फ क्लब के सचिव डा0 असीम श्रीवास्तव, ए.डी.सी रचिता जुयाल, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रिटायर्ड) हरीश साह, राजभवन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के.सिंह, उप निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि, गोल्फर्स तथा मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

