ऊधम सिंह नगर पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 4 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 4 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

ऊधम सिंह नगर। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 14.89 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक नानकमत्ता संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। दिनांक 12 मई 2026 को पुलिस ने अभियुक्त गुरवचन सिंह पुत्र जयमल सिंह निवासी सुनखरीकाला, कोतवाली नानकमत्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में कुल 15.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसमें शुद्ध वजन 14.89 ग्राम पाया गया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई गई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 105/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गुरवचन सिंह पुत्र जयमल सिंह निवासी सुनखरीकाला, कोतवाली नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 56 वर्ष।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल नवीन जोशी एवं महिला कांस्टेबल अमीना बानो शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles