HTML tutorial
HTML tutorial

अल्मोड़ा पुलिस ने 2.23 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर को दबोचा

अल्मोड़ा पुलिस ने 2.23 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर को दबोचा
Spread the love

अल्मोड़ा।“ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के तहत  कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 23 हजार रुपये आंकी गई है।

दिनांक 15 मई 2026 को धारानौला बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम बोरा उर्फ विक्की पुत्र राजेंद्र बोरा निवासी ग्राम डुंगरी, पेटशाल थाना धौलछीना, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस टीम अब स्मैक के खरीद-फरोख्त और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा (प्रभारी चौकी धारानौला),हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन,कांस्टेबल राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा,कांस्टेबल इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles