HTML tutorial
HTML tutorial

नैनीताल पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

नैनीताल पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे, जहां लोक भवन आगमन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन पर उन्हें विशेष खुशी और आत्मीय अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि नैनीताल प्रवास के दौरान वह कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों का भ्रमण करेंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों और गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि वह दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों और वाइब्रेंट विलेज का भी निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानेंगे। उन्होंने बताया कि नैनीताल लोक भवन परिसर में गवर्नर गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बालक-बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्धक है। विशेष रूप से बेटियों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय है।
उन्होंने यह भी बताया कि लोक भवन में “एक शाम सैनिकों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा वह स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य भी करेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल में अनेक प्रमुख पर्यटन स्थल और धार्मिक आस्था केंद्र मौजूद हैं। मंदिर माला मिशन के अंतर्गत मंदिरों और पर्यटन स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिल रही है।

देवभूमि खबर

Related articles