HTML tutorial
HTML tutorial

चमोली पुलिस ने 1.22 लाख की चरस के साथ तस्कर को दबोचा

चमोली पुलिस ने 1.22 लाख की चरस के साथ तस्कर को दबोचा
Spread the love

चमोली।जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चमोली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली चमोली पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 614 ग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 22 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट के नेतृत्व में कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

दिनांक 16 मई 2026 की रात बिरही से आगे निजमुला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबराकर भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 614 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान मुकेश राम पुत्र बुद्धि राम निवासी ग्राम पाणा (ईरानी), थाना एवं जिला चमोली, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली चमोली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सम्पूर्णानंद जुयाल, कांस्टेबल पंकज मैखुरी, कांस्टेबल बनबीर सिंह एवं कांस्टेबल संजय शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles