उत्तराखंड पुलिस में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष 11 पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों का स्थानांतरण विभिन्न जनपदों, वाहिनियों एवं अन्य इकाइयों में किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

