भाजपा ने सीए राजेश्वर पैन्यूली पर फिर जताया भरोसा, आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक बने
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
सीए राजेश्वर पैन्यूली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और प्रतापनगर क्षेत्र में उनकी मजबूत जनाधार वाली पहचान मानी जाती है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के साथ ही वे पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठनात्मक क्षमता, सरल व्यक्तित्व और आर्थिक मामलों की गहरी समझ के कारण उन्हें पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है।
पुनः जिम्मेदारी मिलने पर पैन्यूली ने भाजपा नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके कार्यों और समर्पण का सम्मान है तथा वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

