वीकेंड के बाद भी सरोवर नगरी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यटकों का जमावड़ा जमकर दिखाई दे रहा है। वीकेंड के बाद भी दूर दराज से आये व स्थानीय लोगों की चहल कदमी से नैनीताल गुलज़ार हो रहा है। जँहा नोतपा में भीषण गर्मी का मैदानी व तराई क्षेत्रों में प्रकोप जारी रहा वही थोड़ी बहुत असर सरोवर नगरी नैनीताल की हसीन वादियों में भी रहा। इधर कुछ दिनों से मौसम सामान्य व ठंडी हवाओं के दौर से गुजर रहा है ।
जिसमें हजारों की संख्या में पर्यटक नैनी सरोवर पहुँच रहे हैं। जँहा झील में नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे हैं तो वही रमणीक स्थलों के भी जमकर मज़े ले रहे हैं। जबकि कुछ दिन पूर्व मूसलाधार बारिश के चलते झील के पानी मे थोड़ी बहुत इजाफा हुआ अब फिर पानी कम दिखाई दे रहा है। कार पार्किंग भी फूल दिखाई दे रही है। विश्व प्रसिद्ध माँ नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लग जा रहा है ।
पर्यटक अपने मोबाइल फोन में नैना देवी मंदिर समेत तमाम नैनीताल की यादों को कैद कर अपने साथ ले जा रहे हैं। जबकि आजकल खेल के मैदान में ऑल इंडिया हाकी टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा रहा है। नोकाविहार के लिए पर्यटक अपनी बारी आने के इंतजार में दिखाई दे रहे हैं।

