नारी शक्ति, व्यापारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ विषय पर व्यापारी महासंगम में महिला उद्यमिता पर मंथन

नारी शक्ति, व्यापारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ विषय पर व्यापारी महासंगम में महिला उद्यमिता पर मंथन
Spread the love

आत्मनिर्भर भारत व्यापारी महासंगम-2026 में व्यापार में मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, व्यापारियों से प्रतापनगर के विकास में सहयोग की अपील

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) की दिल्ली इकाई द्वारा 7 जून 2026 को लीला होटल, नई दिल्ली में “आत्मनिर्भर भारत व्यापारी महासंगम-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “नारी शक्ति, व्यापारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति” रहा, जिसमें व्यापार और उद्यमिता में मातृशक्ति की बढ़ती भागीदारी पर इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली इकाई के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू और महामंत्री राजीव शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सुनील सिंघी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह सोबती, आर.के. गौड़, वरिष्ठ सदस्य घनश्याम दास गोयल तथा नवीन गर्ग को सम्मानित किया गया।।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला उद्यमियों की भूमिका को देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उन्हें व्यापारिक गतिविधियों में अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। राजीव शर्मा ने उत्तराखण्ड के प्रतापनगर के विकास के लिए व्यापारिक समुदाय से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में पूनम जैन ने प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। वहीं मुख्य अतिथि सुनील सिंघी ने केंद्र सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों के हित में किए गए विभिन्न सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनावश्यक नियमों और प्रक्रियाओं को समाप्त कर व्यापार को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और व्यापारिक समुदाय की भागीदारी को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताया।

देवभूमि खबर

Related articles