उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर मंथन, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर मंथन, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प
Spread the love

देहरादून उत्तरांचल पंजाबी महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्री गीताभवन मंदिर में प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों राकेश ओबेरॉय, तिलक राज बेहड़, सुभाष कोहली, प्रदीप सचदेवा, राजकुमार अरोरा और एस.पी. कोचर के मार्गदर्शन में किया गया।

बैठक में पंजाबी समाज को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज सेवा को गति देने तथा उत्तराखंड में पंजाबी संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा पिछले 25 वर्षों से गैर-राजनीतिक स्वरूप में समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रही है और इस एकता को आगे भी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

संस्थापक सदस्य स्वर्गीय हरबंस कपूर के पुत्र अमित कपूर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल पुरी ने कहा कि महासभा की स्थापना समाज की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी। वर्षों की मेहनत से संगठन ने उत्तराखंड में सम्मानजनक पहचान बनाई है, जिसे हर हाल में बनाए रखना होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मारवाह ने समाज में व्याप्त मतभेदों को समाप्त कर संगठन की दोनों धाराओं को फिर से एक मंच पर लाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज कोहली ने कहा कि महासभा समाज सेवा के साथ-साथ पंजाबी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

बैठक में विजय कोहली और अनूप कपूर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में लाल चंद शर्मा, नीरज कोहली, गोपाल पुरी, अनिल मारवाह, राकेश मल्होत्रा, अमित कपूर, सुनील मैसोन, संतोख नागपाल, नवनीत ओबेरॉय, विजय कोहली, प्रेम भाटिया, के.के. ओबेरॉय, राजकुमार कक्कड़, हरिओम ओमी, जितेंद्र खरबंदा, संजीव विज, हरजीत सिंह, सुनील बंगा, जगदीप मलिक, इंद्रजीत सिंह, रमेश सल, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, सतीश कपूर, रमन कपूर, बलजीत सिंह साहनी, नवीन मेहंदीरत्ता, सन्नी सेठी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles