त्यूणी में 20 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सीज

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए थाना त्यूणी क्षेत्र में एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना त्यूणी पुलिस ने 4 जुलाई 2026 को अटाल-मिनस रोड स्थित जंगलात बैरियर के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन संख्या HP-06A-3508 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक नरवीर सिंह (43 वर्ष) निवासी ग्राम चईजन, थाना नेरवा, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को सीज कर आरोपी के खिलाफ थाना त्यूणी में आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस कार्रवाई को थाना त्यूणी के थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में कांस्टेबल प्रदीप चौहान और कांस्टेबल मनजीत रावत शामिल रहे।

