मसूरी होमस्टे रहस्यमय मौत मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, 17 जुलाई तक मांगे साक्ष्य व पक्ष

मसूरी होमस्टे रहस्यमय मौत मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, 17 जुलाई तक मांगे साक्ष्य व पक्ष
Spread the love

देहरादून। मसूरी स्थित ‘द कियाना’ होमस्टे में परूपुड़ी राधा गायत्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आशीष चौहान ने संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद को जांच अधिकारी नामित किया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली मसूरी में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने के चलते मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विस्तृत जांच कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास यदि कोई तथ्य, जानकारी या साक्ष्य उपलब्ध है, तो वह 17 जुलाई, 2026 तक उनके न्यायालय/कार्यालय, देहरादून में किसी भी कार्यदिवस पर उपस्थित होकर अपना मौखिक अथवा लिखित पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से जांच में सहयोग करने और उपलब्ध साक्ष्य समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि मामले की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles